बिजली घर में खराबी से बालाजी फीडर ढाई घंटे ठप, पानी के लिए भटके उपभोक्ता
उरई, जून 12 -- जालौन। संवाददाता उरई मार्ग स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र में शुक्रवार सुबह मशीन में खराबी आने से बालाजी फीडर की बिजली आपूर्ति करीब ढाई घंटे तक ठप रही। बिजली गुल होने से जल संस्थान का ट्यूबवेल भी बंद हो गया, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हुई। गर्मी के मौसम में बिजली-पानी दोनों बंद होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।उपकेंद्र से सहावनाका, तोपखाना, बालाजी व बैठगंज चार फीडरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे बालाजी फीडर की मशीन में अचानक खराबी आ गई। लो वोल्टेज के बाद मशीन ने काम करना बंद कर दिया। इससे सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक बालाजी फीडर क्षेत्र की बिजली गुल रही। बिजली बंद होने से बालाजी मंदिर चौराहे पर स्थित जल संस्थान का ट्यूबवेल भी नहीं चल सका। नतीजतन, क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.