बदायूं, फरवरी 12 -- बिसौली। बिजली घर पर ड्यूटी कर रहे संविदा कर्मी जहीर झुलस गया। सहकर्मियों ने आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने की चर्चा सामने आई थी, लेकिन जेई मियां कुरैशी ने इसे गलत बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घायल कर्मचारी एसएसओ का हेल्पर है और बिना काम लाइन के फ्यूज जोड़ने की बात असत्य है। कर्मचारियों से पूछताछ में सामने आया कि वह हीटर पर हाथ ताप रहा था, तभी प्लेट अधिक गर्म होने से झुलस गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और खतरे से बाहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.