फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 17 -- फर्रुखाबाद। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता की अगर शून्य बैलेंस में बिजली आपूर्ति बंद होती है तो वह यूपीपीसीएल एप या बिजलीघर पर बिल जमा करे। इससे 15 मिनट से एक घंटे के अंदर आपूर्ति चालू हो जाएगी। अगर उपभोक्ता गूगल, फोन पे या पेटीएम से भुगतान करेगा तो 24 घंटे बाद आपूर्ति शुरू होगी। शासन के आदेश पर जनपद के शहरी क्षेत्रों में करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।स्मार्ट मीटर लगने के बाद शून्य बैलेंस होते ही अपने आप आपूर्ति बंद हो रही है। भुगतान करने के बाद ही आपूर्ति चालू होती है। मगर इसमें भी एक पेंच है। अगर उपभोक्ता गूगल पे, फोन पे व पेटीएम आदि से भुगतान करता है तो उसकी आपूर्ति 24 घंटे बाद चालू हो जाएगी। वहीं उपभोक्ता यूपीपीसीएल के स्मार्ट एप या फिर अपने निकट के बिजलीघर जाकर बिल जम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.