बिजली घर पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
हरदोई, जून 5 -- हरदोई। सांडी क्षेत्र में 36 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से नाराज भट्टापुरवा और बगियापुरवा के सैकड़ों ग्रामीणों ने देर रात सांडी पावर हाउस का घेराव कर दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर विद्युत विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे अधिकारियों के एक घंटे में आपूर्ति बहाल कराने के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट गहरा गया है। घरों में पानी की समस्या से बच्चों की पढ़ाई, दुकानदारों का कामकाज और नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हो रही है। भीषण गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- बिजली संकट ज्यों का त्यो, फिर लगाया जाम आक्रोशित ग्रामीण देर रात बड़ी संख्या में सांडी पावर हाउस पहुंच गए। विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.