आगरा, दिसम्बर 29 -- नगर निगम सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को छत्ता जोन के वार्ड संख्या 1 में बिजलीघर चौराहा पर एंटी प्लास्टिक ड्राइव चलाई गई। अभियान के दौरान नगर निगम टीम ने दुकानदारों और ठेले वालों को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथिन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। टीम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में पॉलीथिन का उपयोग न किया जाए और न ही ग्राहकों को दी जाए। नगर निगम ने बताया कि प्लास्टिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य दोनों के लिए हानिकारक है। टीम ने दुकानदारों को कपड़े और जूट के थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया। अभियान के दौरान कई दुकानदारों ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.