बिजली घर के सामने शव रखकर जाम लगाने का किया प्रयास
एटा, अप्रैल 22 -- करंट लगने से युवक की मौत के मामले में बुधवार को घरवालों ने जाम लगाने का प्रयास किया। बिजली घर के सामने शव रखकर हंगामा किया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर हटा दिया। शव को लेकर नहीं गए। जानकारी पर नायब तहसीलदार पहुंचे और कार्रवाई एवं मुआवजा का आश्वासन दिया। इसके बाद घरवाले माने और शव को लेकर चले गए। मंगलवार शाम को थाना जैथरा के गांव नगला कंचन निवासी अभिषेक (18) पुत्र दुर्वेश पशुओं को चराने खेत पर गए थे। बताया जा रहा है कि 11 हजार की लाइन काफी नीचे से जा रही है। सही कराने के लिए कई बार विद्युत निगम को बताया भी गया था। आरोप है कि निगम ने कोई भी कार्रवाई नहीं की है। मंगलवार की देर शाम युवक 11हजार लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार सुबह घरवाले शव को लेकर बिजली घर पहुंच गए और जाम लगाने का प्रयास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.