अलीगढ़, मार्च 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर और बकाया वसूली को लेकर बिजली विभाग और उपभोक्ताओं के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार रात हुए हंगामे के बाद रविवार को भी कुछ बिजली घरों पर नोकझोंक का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर रिचार्ज कराया, लेकिन कई जगह आपूर्ति बहाल न होने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को भी उपभोक्ता शिकायत लेकर बिजलीघरों पर पहुंचे। बकाया बिल को लेकर नोकझोंक हुई। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) की ओर से बकाया बिजली बिलों की वसूली के लिए शुक्रवार से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लंबे समय से बिल जमा न करने वाले प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए शनिवार तक करीब साढ़े 11 हजार बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अभियान के दबाव में बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.