बिजली गुल होने से जाम कर दिया कानपुर रोड
झांसी, मई 13 -- झांसी, संवाददाता। झांसी गल्ला मंडी पावर हाउस क्षेत्र में विगत रात्रि पिछले आठ घंटे से बिजली न आने से लोगों का जीना दुश्वार हो गया। शाम चार बजे से रात एक बजे तक बिजली गुल रहने पर आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने पावर हाउस का घेराव कर कानपुर रोड स्थित मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने विद्युत कटौती के विरोध में नारेबाजी कर हल्ला बोला। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में घंटों से बिजली न होने के कारण घरों में पानी की समस्या और बच्चों-बुजुर्गों को भारी परेशानी हो रही है। जाम की सूचना पर पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। यह भी पढ़ें- जगतपुर के 40 गांव में रात भर गुल रही बिजली अधिकारियों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.