मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। सोमवार शाम आई आंधी-बारिश के कारण दिन के करीब चार बजे द्वारिकानगर पावर सबग्रिड से शहर को आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आधे शहर की बिजली ठप हो गई। नतीजतन हजारों उपभोक्ताओं को चार से पांच घंटे तक अंधेरे और उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। लाइन में फॉल्ट आने के बाद चंदवारा, बीएमपी, ई-पावर हाउस और मिस्काट पावर सबस्टेशन से जुड़ी आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। रात करीब आठ बजे लाइन दुरुस्त हो सकी। इसके बाद साढ़े आठ बजे से चरणबद्ध तरीके से फीडरों को चालू किया गया। यह भी पढ़ें- बिजली गुल से आधा शहर पांच घंटे गर्मी से रहा बेहाल वहीं, सिकंदरपुर इलाके में लगातार सातवें दिन बिजली गुल होने से उपभोक्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। शहर ही नहीं, ग्रामीण...