आरा, फरवरी 16 -- आरा, एसं। भोजपुर के पियनिया-बेलाउर इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली गुल होने से सोमवार की देर रात तक अंधेरा छाया रहा। पावरगंज गोढ़ना रोड पीएसएस से निर्गत पियनिया फीडर में करीब साढ़े तीन बजे से ही बिजली गुल हुई तो रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। जेई ने बताया कि पियनिया के पास 11 हजार बिजली के पोल में किसी वाहन के धक्का मारे जाने से दो पोल टूट गए। ऐसे में पोल बदलकर देर रात दस बजे तक आपूर्ति बहाल की जाएगी। इस दौरान पियनिया, बेलाउर, सरथुआं, खरौनी, जयनगर, देवरिया, रघुनीपुर, भगवतीपुर, चकरदह, सखुआं, कुसुम्हां और नीमा समेत कई गांवों में अंधेरा छाया रहा। लोग बिजली आने के इंतजार में परेशान होते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.