सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- चोरौत। प्रखंड क्षेत्र के बर्री बेहटा पंचायत के बेहटा गांव में महादलित बस्ती में मंगलवार की रात आयी आंधी-पानी के दौरान बिजली गिरने से एक डेढ़ वर्षीय बच्चा सहित आठ लोग झुलस गए। झुलसे सभी लोगों को आनन-फानन सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि बिजली गिरने के समय दर्जनों की संख्या में महिलाएं व पुरुष पूर्व पंसस रामजस राम के दरवाजे पर स्थित एक नीम पेड़ के नीचे दो भाइयों के बीच हुए आपसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायती सभा में बैठे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एकाएक तेज गर्जना के साथ नीम के पेड़ पर बिजली के गिरने से किसी को भागने का भी मौका नही मिला।वही पंचायत में आए पंचायत समिति प्रतिनिधि आशीष रंजन ने झुलसे लोगों को उपचार के लिए डायल 102 को बुलाकर व्यवस्था तत्क्षण उपचार के लिए ...