बिजली गिरने से घर का एसी इनवर्टर जला
धनबाद, जून 7 -- भूली। शनिवार की शाम बारिश के दौरान बिजली गिरने से ए ब्लॉक के क्वार्टर नंबर 159 व 160 में इन्वर्टर, एसी समेत बिजली के कई उपकरण जल गए। क्वार्टर नंबर 159 निवासी राजकुमार प्रसाद ने बताया की बारिश के दौरान बिजली गिरने से घर के इन्वर्टर का बैट्री ब्लाट कर गया जिससे वायरिंग समेत उसमे लगे कई उपकरण भी जल गए वहीं क्वार्टर नंबर 160 निवासी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बिजली गिरने से उनके घर का एसी, इन्वर्टर, फ्रिज, 3 पंखा समेत घर का पूरा वायरिंग जल गया। हालांकि घटना किसी भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.