शाहजहांपुर, मई 30 -- शाहजहांपुर। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर बुधवार रात फिर सामने आ गई। आंधी और बिजली गुल होने के बीच प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को गढ़िया रंगीन पीएचसी में भर्ती नहीं किया गया। परिजनों का आरोप है कि करीब दो घंटे तक अस्पताल का गेट नहीं खोला गया और जैतीपुर सीएचसी ले जाने को कहा जाता रहा। इसी दौरान अस्पताल गेट के बाहर ही प्रसव हो गया। सुखद बात यह रही कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। घटना 28 मई की रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। रामपुर गांव निवासी भूपेंद्र कुमार की पत्नी प्रसव पीड़ा से बेचैन थी। यह भी पढ़ें- बिजली गई तो पीएचसी ने बंद कर लिया दरवाजा, गेट पर प्रसव परिजन उसे लेकर गढ़िया रंगीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने बिजली न होने की बात कहकर भर्...