बिजली खपत 525 मियू के पहुंची पार
सोनभद्र, मई 12 -- अनपरा,संवाददाता। पारे में उछाल से बिजली खपत में भारी वृद्धि हुई है। बिजली की रोजाना खपत चालू माह के सर्वाधिक 525 मिलियन यूनिट को पार कर गयी है। इस बीच अनपरा डी से सोमवार को पांच सौ मेगावाट की दोनों इकाइयां बंद होने से उत्पादन शून्य हो गया।
पावर प्लांट की स्थिति ओबरा सी और ओबरा बी की भी दो इकाइयां बंद होने से मुश्किलें और बढ़ गयी। नतीजतन चालू वित्तीय वर्ष में पहली बार यूपीएसएलडीसी को ग्रिड सम्भालने के लिए लगभग पांच मिलियन यूनिट की आपात कटौती करनी पड़ी। सिस्टम कंट्रोल के मुताबिक 11 मई की रात्रि 23:25 पर टरबाइन बियरिंग का टैम्प्रेचर हाई होने से बंद अनपरा डी की पांच सौ मेगावाट की छठवीं इकाई को हालांकि 12 मई की सुबह 05:22 पर सफलता पूर्वक सिंक्रोनाइज कर लिया गया है। अनपरा डी की सातवीं और ओबरा सी के पहली इकाइयों के शीघ्र चालू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.