बिजली खपत में 158.8 मियू का रिकार्ड इजाफा
सोनभद्र, मई 20 -- अनपरा,संवाददाता। भीषण गर्मी से प्रदेश की बिजली खपत में भारी इजाफा जारी है। बीते एक सप्ताह में बिजली की रोजना खपत 488.5 मिलियन यूनिट से बढ़कर मंगलवार को 647.30 मिलियन यूनिट तक जा पहुंची है। यह खपत किसी भी दिन की सर्वाधिक खपत से महज 8.7 मिलियन यूनिट ही कम है। 12 जून 2025 को किसी भी दिन की अब तक सर्वाधिक खपत 655.9 मियू ही रही है। नतीजतन सिस्टम कंट्रोल को एनर्जी एक्सचेंज से लगभग 2415 मेगावाट बिजली खरीद कर हालात सम्भालने पड़ रहे है। यूपीएसएलडीसी सूत्रों के मुताबिक बिजली की पीक डिमाण्ड भी 19 मई को ही 30072 मेगावाट पहुंच गयी है। अब तक की सर्वाधिक पीक डिमाण्ड बीते साल 11 जून को 31468 मेगावाट तक पहुंची थी जिसे देख कर मई में ही रिकार्ड इजाफे की आशंका जतायी जा रही है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से बेकाबू हुई सूबे की बिजली खपततकनीकी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.