सोनभद्र, अप्रैल 13 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। पिपरी स्थित विद्युत वितरण खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने पूरे वितरण खंड क्षेत्र में बिजली खंभों पर लगाए गए अवैध तारों को हटाने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। संबंधितों को 20 अप्रैल तक तार हटाने का निर्देश दिया गया है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि कई स्थानों पर लोगों द्वारा मनमाने ढंग से अपने-अपने तार बिजली के पोलों पर दौड़ा दिए गए हैं। इससे न केवल बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इन अवैध तारों के कारण मेंटेनेंस कार्य में भी दिक्कतें आती हैं और विभाग को अतिरिक्त जोखिम उठाना पड़ता है।इसको ध्यान में रखते हुए विभाग ने रेणुकूट, पिपरी, चोपन, डाला, ओबरा, दुद्धी, म्योरपुर, बीजपुर, बभनी, विंढमगंज और कोन सहित पूरे वितरण क्षेत्र में अभ...