उन्नाव, अप्रैल 13 -- चकलवंशी, संवाददाता। आसीवन थाना क्षेत्र के सिद्धनाथ गांव के रहने वाले प्रेमचंद्र पुत्र कल्लू शनिवार सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के भैंसहरा गांव किसी काम से गया था। जहां से देर रात घर लौट रहा था। तभी सफीपुर मियागंज मार्ग स्थित सिर्स चेरी गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली खंभे से टकरा गई। हादसे में प्रेम चंद गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि परिजन लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल लेकर चले गए और वहां भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...