सिद्धार्थ, मई 2 -- शोहरतगढ़। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के खुनुवा बाईपास भिरण्डा समयमाता गेट के सामने आर्य नगर मोहल्ले की तरफ जाने वाले सड़क के मोड़ पर बारिश के बाद शुक्रवार सुबह के समय बिजली खम्भे के निचले हिस्से से काफी धुआं निकलता हुआ देख लोग डर सहम गए। काफी देर तक बिजली खंभे की निचले हिस्से से धुआं जमीन से निकलता हुआ दिखाई दिया। लोगों को विद्युत खंभे में बिजली उतरने की संभावना लगी।।लोगों ने इसकी सूचना बिजली विभाग के कर्मियों को दी। कुछ देर बाद धुआं निकलना जब बंद हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली। यह भी पढ़ें- पांच साल से बांस के सहारे हो रही बिजली आपूर्ति यह भी पढ़ें- खंभे में करंट उतरने से दो गायों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...