बिजली खंभे से टकराई बाइक, पिता-पुत्र घायल
सोनभद्र, अप्रैल 16 -- म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के नधिरा बैरियर के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर गुरुवार सुबह बिजली खंभे से टकराकर बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। वे म्योरपुर के काचन से नधिरा जा रहे थे। दुद्धी कोतवाली के झारो खुर्द गांव निवासी 32 वर्षीय रामनारायण पुत्र मनोहर अपनी पत्नी और बच्चे केसाथ म्योरपुर के कांचन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कांचन में पत्नी को छोड़कर रामनारायण अपने तीन वर्षीय पुुत्र आयुष को बाइक से लेकर अपनी बहन के घर नधिरा जा रहे थे। जैसे ही वे नधिरा बैरियर के पास पहुंचे, अनियत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों की मदद से दोनों को म्योरपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। रामनारायण की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.