रामपुर, मार्च 3 -- नगर के मोहल्ला खास में बिजली खंभे में करंट उतर आने से एक पशुपालक की बकरी की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित मोहल्लेवासी बिजली घर पहुंच गए और बिजली विभाग के एसडीओ जेई के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोहल्ला खास निवासी अशफाक पुत्र इशाक पशुपालन करता हैं। सोमवार दोपहर करीब एक बजे वह अपनी बकरी को चराने के लिए घर से निकले थे। आरोप है कि घर के बाहर लगे बिजली के खंभे के पास से गुजरते समय अचानक खंभे में उतरे करंट की चपेट में बकरी आ गई। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में रोष फैल गया। लोगों का कहना है कि संबंधित खंभा काफी समय से क्षतिग्रस्त है और उसमें करंट उतरने की शिकायत पूर्व में भी की जा च...