भदोही, मार्च 17 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के उगापुर (हीरापुर) गांव में सोमवार देर रात बिजली खंभे पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास कर रहे एक अधेड़ को पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने बचा लिया। शराब के नशे में धुत अधेड़ को सुरक्षित नीचे उतारा गया। 50 वर्षीय जगदीश पारिवारिक विवाद के बाद नाराज होकर घर से बाहर निकला और पास के एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। कपड़े से फंदा बनाकर लटकने का प्रयास कर ही रहा था कि कुछ लोगों की नजर उसपर पड़ गई। आनफानन में इसकी सूचना औराई थाने में दी गई। वारदात स्थल पर फौरन पुलिस की टीम पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी जानकारी दी गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद अधेड़ को सुरक्षित नीचे उतारा गया। अधेड़ सही-सलामत नीचे उतरा तो लोगों ने राहत की सांस ली। सभी ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सराहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.