नई दिल्ली, मई 4 -- नई दिल्ली। कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की अप्रैल महीने में बिजली क्षेत्र को कोयला आपूर्ति 8.2 प्रतिशत बढ़कर 1.24 करोड़ टन हो गई। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आपूर्ति 1.15 करोड़ टन थी। यह वृद्धि कोयला मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप बिजली क्षेत्र को प्राथमिकता के आधार पर कोयला आपूर्ति पर उसके निरंतर जोर को दर्शाती है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत भी मजबूत रही है। अप्रैल 2026 में कोयला उत्पादन 1.53 करोड़ टन रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 9.25 प्रतिशत अधिक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...