बिजली को लेकर हुए विवाद में 38 नामजद सहित कई पर केस
चंदौली, जून 27 -- धानापुर (हिन्दुस्तान संवाद)। धानापुर थाना क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर दो गांवो के बीच हुई तनातनी एवं बवाल के मामले में पुलिस ने दो अलग अलग एफआईआर दर्ज किया है। पहली एफआईआर बिजली उपकेंद्र के जेई घनश्याम ने और दूसरी एफआईआर पुलिस के क्षेत्रीय उपनिरीक्षक ने दर्ज कराई है। इस मामले में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष से जुड़े कुल 38 नामजद एव कई अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। धानापुर पुलिस ने बिजली पोल तोड़ने व मरम्मत कार्य में बाधा डालने पर जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, ओदरा के पूर्व प्रधान मनोज सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि विमल सिंह दादा, सहित 38 नामजद और कई अन्य अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। ज्ञात हो कि खड़ान और ओदरा गांव के बीच अटौली और ब्लॉक नहर फीडर से बिजली लाइन जोड़ने को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.