पीलीभीत, जून 27 -- पीलीभीत। भीषण गर्मी के बीच शहर में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने, लो वोल्टेज और तकनीकी खराबियों से परेशान उपभोक्ताओं ने शुक्रवार रात शहर में जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने बिजलीघर,खकरा पुल, चन्दोई और डीएम आवास पर जमकर हंगामा किया। जेई से जमकर नोंकझोक हुई। पब्लिक का आक्रोश देखकर रात में दोनों थानों की पुलिस सड़क परउतर आई। अपने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। होली के न मानने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। उसके बाद सभी बिजली घरों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई। हालांकि बिजली सुबह तक नहीं आ सकी। बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार देर रात तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप रही। बार-बार बिजली जाने, कम वोल्टेज और फेस की समस्या से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खकरा पुल के पास बड़ी ...