उरई, फरवरी 22 -- कोंच। नदीगांव स्थित ग्राम परासनी में बिजली विभाग ने विशेष कैंप का आयोजन किया। इस दौरान वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना के तहत 10 उपभोक्ताओं का पंजीकरण किया गया और कुल 25 हजार का राजस्व एकत्र किया गया। यह कैंप एसडीओ रविंद्र कुमार और जेई अमन पाण्डेय के निर्देशों पर आयोजित किया गया। वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिलों के निपटारे के लिए संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत पुराने बकाया बिलों पर ब्याज में 100 प्रतिशत और मूलधन में 10 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जाती है। इस अवसर पर टीजी 2 सूरज प्रसाद, सुशील कुमार, तिलक कुमार, कमल, हर्ष गुप्ता, कमलेश कुमार, जीतू सिकरी, आकाश, रामकेश और चांद बाबू आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.