हल्द्वानी, फरवरी 12 -- हल्द्वानी। धौलाखेड़ा के एकता विहार में बिजली की हाई वोल्टेज होने से घरेलू उपकरण फुंक गए। गुरुवार को इसके समाधान के लिए स्थानीय निवासियों ने ग्रामीण डिवीजन के ईई को ज्ञापन दिया। बताया कि क्षेत्र में लगा ट्रांसफार्मर परेशानी का कारण बना हुआ है। इसे बदलकर लोगों के हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान दीप्ती धामी, त्रिलोक सिंह, बहादुर सिंह भंडारी, दीपांकर कन्याल, मोहन सिंह राणा और कमलेश सोनकर मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.