मिर्जापुर, अप्रैल 25 -- मिर्जापुर,संवाददता। जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के डेढ़ौना गांव में शनिवार सुबह एक व्यक्ति का शव हाईटेंशन विद्युत खंभे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई इस मौत से गांव में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डेढ़ौना निवासी 45 वर्षीय जय कुमार पटेल पुत्र शंकर पटेल शनिवार भोर में करीब साढ़े तीन बजे पशुओं को चारा देने के बाद घर से निकले थे। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी बीच सुबह सीवान की ओर गए ग्रामीणों ने कलवरिया नाला के पास स्थित हाईटेंशन खंभे से रस्सी के सहारे जय कुमार का शव लटकता देखा। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली कोहराम मच गया। मृतक दो पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था। मौके पर पहुंचे एसआई राजेश राय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.