शामली, मई 1 -- शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के सुभाष चौक स्थित प्रांतीय मुख्यालय पर गुरुवार को आयोजित मीटिंग में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं और व्यापारियों ने बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर रणनीति बनाई। व्यापारियों का कहना था कि स्मार्ट मीटर धारकों की बिजली अचानक काट दी जाती है और बिल जमा करने के बाद भी कई-कई दिनों तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं ने कहा कि बिना बिजली के अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर के व्यापारी और स्मार्ट मीटर उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती पर व्यापारियों का प्रदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.