नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-4 में बिजली के स्मार्ट मीटर बनाने वाली चार मंजिला फैक्टरी के बेसमेंट में गुरुवार सुबह पांच बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं में दम घुटने से फैक्टरी में मौजूद 300 से अधिक कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदने के चलते 37 कर्मचारी घायल हो गए। शाम तक दमकलकर्मी आग बुझाने का प्रयास करते रहे।अपर पुलिस आयुक्त सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था राजीव नारायण मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मी फायर टेंडर के साथ पहुंच गए। मौके पर देखा तो आग फैक्टरी के बेसमेंट लगी थी। सबसे पहले फैक्टरी में मौजूद 300 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। फैक्टरी में अफरातफरी और ऊंचाई से कूदने के चलते घायल हुए 37 कर्मचारियों को जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.