शामली, मार्च 31 -- शामली। बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर उपभोक्ताओं में संशय को लेकर अधीक्षण अभियंता ने स्थिति साफ करते हुए स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिलने जा रही कई आधुनिक सुविधाओं पर प्रकाश डाला है। इससे न केवल बिजली खपत पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा, बल्कि रिचार्ज पर छूट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान स्मार्ट मीटर के लाभों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में कुल 2.88 लाख विद्युत उपभोक्ताओं के मुकाबले अब तक 1.05 लाख उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मार्च माह में करीब 65 हजार उपभोक्ताओं ने 15.46 करोड़ रुपये का रिचार्ज किया, जो इस योजना के प्रति उपभोक्ताओं के भरोसे को दर्शाता है। स्मार्ट मीटर के माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.