लखनऊ, अप्रैल 19 -- UP News: यूपी की राजधानी लखनऊ में स्मार्ट और प्रीपेड मीटरों को लेकर जनता का गुस्सा अब सड़कों पर उतर आया है, जिसके बाद लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने मोर्चा खोल दिया है। रविवार को विधायक ने ऊर्जामंत्री एके शर्मा को पत्र लिखकर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और इस पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का मुद्दा उठाया। विधायक डा. बोरा ने लिखा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं को विश्वास में लिए बिना ही पुराने पोस्टपेड मीटरों को हटाकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग की इस मनमानी के कारण जनता में भारी नाराजगी है। स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिलों में अचानक भारी वृद्धि देखी जा रही है। रिचार्ज खत्म होते ही बिना किसी पूर्व चेतावनी के बिजली काट दी जा रही है। उपभोक्ताओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.