बगहा, मई 11 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालयइस माह के 5 मई से नॉर्थ बिहार पॉवर ड्ट्रिरीब्यूशन कंपनी के "सुविधा" ऐप काम नहीं कर रहा है। ऐप काम नहीं करने के कारण बिजली के लाखों उपभोक्ता परेशान हो गए हैं। वें अपना रिचार्ज कर पा रहे हैं नहीं नए कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर पा रहे हैं। ऐप के उपयोग में तकनीकी परेशानी के कारण उपभोक्ता और बिजली कर्मी तक हल्कान हैं। ऐप के माध्यम से संचालित "आरएमएस" अर्थात रव्नियिू मैनेजमेंट सस्टिम के काम नहीं करने से उपभोक्ता अपने बिजली बिल का ना तो ऑनलाइन भुगतान ही कर पा रहे हैं। नाही अपने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को रिचार्ज ही कर पा रहे हैं। जिससे परेशान उपभोक्ताओं को कड़ाके की जारी गर्मी में बिजली कटने का डर बना हुआ है। इधर नया कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन के करीब एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद नए बिजली कनेक्शन के ल...