मधेपुरा, मई 13 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता । थाना क्षेत्र अंतर्गत बुढ़ावे से एक युवक को बिजली के सामान चोरी मामले में गिरफ्तार किया गया। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में कबाड़ी दुकानदार के द्वारा विद्युत विभाग को आवेदन दिया गया था कि उसके दुकान पर दो युवक बिजली विभाग का डीटीआर का अलमुनियम तार, चैनल कोर, एवं डीटीआर से संबंधित अन्य समान बेचने आया था। जब उनलोगों को मना करने के साथ- साथ विभाग को शिकायत करने की बात कही गई तो सारा सामान छोड़ कर भाग गया था। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि उक्त कांड के अभियुक्त अमलेश कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...