बिजली के साथ गिरी घर की छत, मलबे में दबकर मासूम की मौत
संभल, मई 4 -- जुनावई। थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव में बीती रात कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया कि एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। मूसलाधार बारिश और कड़कती आसमानी बिजली के बीच एक ग्रामीण के घर की छत भरभरा कर गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में 11 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, काशीपुर निवासी विजयपाल का परिवार रात को घर में सो रहा था। बीती रात्रि क्षेत्र में भीषण मूसलाधार बारिश हो रही थी, तभी अचानक तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमानी बिजली गिरी और विजयपाल के घर की छत ढह गई। यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम योगी का निर्देश कमरे में सो रही कक्षा 5 की छात्रा रशिम 11 वर्ष मलबे के नीचे दब गई। हादसा इतना अचानक था कि किसी को संभलने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.