फिरोजाबाद, अप्रैल 14 -- शिकोहाबाद में पालीवाल चौराहा के पास बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अन्यथा बड़ा अग्निकांड हो सकता था। पाली इंटर कॉलेज के पास लकड़ी, पत्तों में अचानक से एक केबल टूट कर गिर पड़ी। केबल से निकली चिंगारी से कूड़े के ढेर में आग लग गई। आग से उठते धुंआ को देखकर वहां अफरा तफरी मच गई। घटना स्थल के पास भूसे की दुकानों के साथ ही एक लकड़ी बेचने वाले की दुकान भी थी। जैसे ही स्थानीय लोगों ने आग की लपटे उठते देखा तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आग भूसे की दुकानों के साथ ही लकड़ी की दुकान तक पहुंच सकती थी। गनीमत रही कि लोगों ने समय रहते हुए आग पर काबू पा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...