हाजीपुर, अप्रैल 6 -- सहदेई बुजुर्ग। संवाद सूत्र देसरी प्रखंड क्षेत्र के जहांगीरपुर शाम पंचायत के वार्ड संख्या आठ में बिजली के पोल से उड़ी चिंगारी रघुनाथ राय के घर पर जा गिरी। जो देखते ही देखते रघुनाथ राय का घर जलकर राख हो गया। आग लगी देखकर ग्रामीण आग को बुझाने में लगे थे। तबतक आग उमेश राय के घर में लग गई। उधर ग्रामीणों ने इसकी सूचना चांदपुरा थाना और दमकल विभाग को दिया। मौके पर दमकल गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। अगलगी की घटना में दोनों घरों में रखे लाखों रुपए के सामान के अलावा नगद और महत्वपूर्ण कागजात भी जलकर राख हो गया। घटना को लेकर लोजपा रा के नेता रविन्द्र राय,स्वच्छता पर्यवेक्षक विक्की कुमार, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ चतुर्वेदी ने अग्निपीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.