भागलपुर, मई 15 -- सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में शॉर्ट सर्किट से गुरुवार को गीता देवी के घर में आग लग गई। आग से घर के सभी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपट इतनी तेज थी कि पीड़ित परिवार ने घर से निकलकर अपनी जान बचाई। ग्रामीण एकत्रित हुए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई और ग्रामीणों के सहयोग से एक घंटा बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने कहा कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। खाने-पीने की सामग्री के साथ घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि फायर ब्रिगेड आग बुझाने के लिए गई थी। आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में सबौर सीओ सौरभ कुमार ने कहा कि आग लगने की सूचना मिली है। पीड़ित द्वारा आवेदन देने के बाद नुकसान की जांच करव...