गोपालगंज, मई 7 -- गोपालगंज। भोरे थाने के हरिहरपुर गांव में गुरूवार की सुबह अचानक हुई अगलगी से एक आवासीय घर जलकर राख हो गया। अग्निपीड़ित शमशेर अली अंसारी ने बताया कि उसके घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। घर के लोग अभी कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की भयंकर लपटें देख भोरे थाना स्थित अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी। इसके बाद वहां पहुंचे अग्निशमन विभाग के अंबुज कुमार, उमाशंकर पासवान ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में घर में रखे फ्रीज, कुलर, पलंग, आलमीरा, कपड़ा, मोबाइल, बिछावन सहित 40 हजार रुपए नकद जलकर राख हो गया। यह भी पढ़ें- मुंगेर: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों की क्षतिदूसरी अगलगी की घटना इधर, बुधवार की देर रात जादोपुर थाने के विशुनपुर बाजार में संचालित एक अंडा दुकान में गैस रिसाव होने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.