बगहा, अप्रैल 14 -- गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय । विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विशेष पहल शुरू की है। इसके तहत पूरे अप्रैल महीने में प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को विशेष शिविर लगाया जा रहा है। यहां दर्ज की गई शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान होगा। इसकी तैयारी बिजली विभाग में शुरू कर दी है। बिजली विभाग के एसडीओ सुशील कुमार ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं का सरल समाधान कराना है। सभी विद्युत अभियंता कार्यालयों में सोमवार एवं शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक शिविर लगेगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: बिजली की समस्या का 72 घंटे में समाधान शिविरों में बिजली बिल सुधार, आपूर्ति में समस्याओं और अन्य शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बिजली उपभोक्ताओं के ...