बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग
मिर्जापुर, अप्रैल 7 -- हलिया (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के छोटा थोथा गांव में मंगलवार को दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से नर्मदा धरकार के कच्चे मकान में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस समय आग लगी, उस समय परिजन खेत में काम कर रहे थे।आग लगने के कारण 35 हजार रुपया नगद और 4 कुंतल गेहूं 3 कुंतल चावल 25 किलो दाल , दो कुंतल सरसों सहित आलमारी, कूलर ,पंखा,बेड़ सहित गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी के अनुसार लगभग ढाई लाख रुपए की क्षति हुई है। बेटी अंजलि की शादी 12 मई को थी। उसी की तैयारी में जुटे थे। आग बुझाने में अजय 28 का पैर झुलस गया जिनका स्थानीय स्तर पर उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.