बिजली के शार्ट सर्किट से कपड़ा की दुकान में लगी आग,दस लाख की क्षति
मिर्जापुर, जून 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। नगर के धुंधी कटरा में गुरुवार को सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से कपड़ा की दुकान में लगी आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। जब तक आग को बुझाया जाता तब तक लगभग दस लाख का कपड़ा जल कर नस्ट हो गया। आग की भयानकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकात है कि फायर ब्रिगेड के छह गाड़ियों,जवानों ने चार घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दुकान में रखी लगभग दस लाख रुपये के कपड़े जल कर राख हो गए। नगर के प्रमुख व्यवसायी केंद्र में एक धुंधीटरा में अरुण सांतू वाला के कपड़े की दुकान है। सुबह सात बजे के करीब दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। आसपड़ोस के लोगों ने धुंआ चिंगारी उठते देख दुकान मालीक अरुण को फोन कर दुकान में आग लगने की जानकारी दी। घटना के समय अरुण किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.