बिजली के विरोध में बिलबेरा सब स्टेशन में महिलाओं ने की तालाबंदी
धनबाद, मई 30 -- कतरास, प्रतिनिधि। लचर बिजली व्यवस्था के विरोध में काली नगर कॉलोनी की महिलाओं का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा।
महिलाओं का प्रदर्शन दर्जनों महिलाएं बिलबेरा सब स्टेशन पहुंची और वहां ताला बंदी कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना था कि 14 नंबर फीडर से गुरूवार की शाम से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। भीषण गर्मी के बीच रात भर लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों एवं मरीजों को काफी परेशानी हुई। महिलाओं ने बताया कि शुक्रवार की शाम बिजली आपूर्ति कुछ देर के लिए बहाल हुई, लेकिन थोड़ी ही देर बाद फिर से बिजली कट गई। इससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा और बड़ी संख्या में महिलाएं सब स्टेशन पहुंच गयी।
बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.