बिजली के वर्कशॉप में अटके 1281 ट्रांसफार्मर
वाराणसी, अगस्त 30 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वांचल के 21 जिलों में जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के नाम पर कागजी खानापूर्ति हो रही है। इसके चलते पेंडेंसी घटने के बजाय लगातार बढ़ती जा रही है। विद्युत कार्यशाला मंडल की 29 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार जले ट्रांसफार्मरों का आंकड़ा 1281 तक पहुंच गया है। चार दिन पहले वाराणसी जोन प्रथम और द्वितीय के डिविजनों के ग्रामीण इलाकों में फुंके ट्रांसफार्मरों की संख्या 225 थी। सबसे अधिक प्रयागराज, मिर्जापुर, गाजीपुर और जौनपुर जिलों में ट्रांसफार्मर जले हैं। ट्रांसफार्मरों को बदलने की रफ्तार बेहद धीमी होने से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार वितरण विभाग की ओर से वाराणसी जोन द्वितीय में 226 जले ट्रांसफार्मर बदलने के लिए परचेज रिक्विजिशन (पीआर) वर्कशॉप भेज गया है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.