बिजली के लिए हाहाकार,दो लाख लोग 16 घंटे तक बिजली से रहे वंचित
श्रावस्ती, जून 4 -- गिरंटबाजार,जमुनहा। भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हैं। वहीं बिजली विभाग की लापरवाही के कारण लोगों की मुसीबत और बढ़ जाती है। जमुनहा क्षेत्र के दो उपकेन्द्रों की करीब दो लाख से अधिक की आबादी 16 घंटे तक बिजली से वंचित रही। इसलिए लोगों में हाहाकार मचा रहा। बुधवार रात 12 बजे से कटी बिजली गुरुवार शाम चार बजे के बाद बहाल हो सकी तो लोगों ने राहत की सांस ली। जमुनहा के दो उपकेन्द्रों उरलहवा और मल्हीपुर को बहराइच से बिजली आपूर्ति होती है। इसलिए आए दिन खराबी बनी रहती है। बुधवार रात करीब 12 बजे सरयू नहर भेसड़ी गांव के पार पांच पोल से बिजली का तार गिर गया। जिसके चलते उरलहवा और मल्हीपुर उपकेन्द्रों की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बुधवार रात से गुरुवार शाम चार बजे तक बिजली बाधित रही। इससे पूरा जमुनहा क्षेत्र में अंधकार फैला रहा और भीषण गर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.