धनबाद, मार्च 19 -- बस्ताकोला कोलियरी कार्यालय में बुधवार को स्थानीय लोगों ने बिजली बहाल करने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशितों ने कार्यालय के मुख्य गेट पर करीब दो घंटे तक तालाबंदी कर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप था कि बीसीसीएल प्रबंधन ने मुख्य सप्लाई लाइन में बदलाव कर दिया है। इसके बाद से बिजली की आपूर्ति क्षेत्र में प्रभावित रहती है। प्रबंधन जानबूझ कर लोगों को परेशान कर विस्थापन के लिए मजबूर कर रहा है। मंगलवार से ही क्षेत्र के बिजली गुल है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। जबकि कोलियरी कार्यालय व बीसीसीएल ऑफिसर क्लब में जेनेरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति हो जाती है। तालाबंदी से बीसीसीएलकर्मियों में हड़कंप मच था। किसी तरह बीसीसीएल कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बहाल की। उसके बाद लोग शांत हुए। बिजली विभ...