बिजली के लिए रोड पर उतरे लोग, किया मकतपुर चौक जाम
गिरडीह, जून 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के सतगलिया और इससे सटे मोहल्ले के लोगों ने बुधवार को बिजली संकट पर सब्र तोड़ कर मकतपुर चौक रोड को जाम कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने सम्बंधित विभाग से लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सरकार को खूब कोसा। कहा कि पिछले एक हफ्ते से प्रभावित मोहल्ले की बिजली गुल है। कई उपकरण जल गए हैं। घंटेभर तक रोड जाम की सूचना पर टाउन पुलिस पहुंची और जाम कर रहे लोगों को समझाने लगी। इस दौरान बिजली मिस्त्री द्वारा भी उत्पन्न गड़बड़ी को फौरी ठीक किया गया, तब जाकर प्रभावित मोहल्लों को बिजली मिली और लोगों का आंदोलन शांत पड़ गया। लो-वोल्टेज से भी लोग हैं त्रस्तलोगों का कहना था कि बिजली कटौती और लो वोल्टेज से सतगलिया ही नहीं, आसपास गली के लोग भी परेशान हैं। इस संदर्भ में विभाग को जानकारी भी दी गई, लेकिन कोई समाधान नहीं नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.