धनबाद, अप्रैल 14 -- कतरास क्षेत्र के अंगारपथरा स्थित कांटा पहाड़ी विद्युत सब स्टेशन के समक्ष सोमवार को वार्ड चार के पार्षद छोटू सिंह के नेतृत्व में विस्थापितों ने प्रदर्शन किया। लोगों ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब दो घंटे के बाद एकेडब्लूएमसी के एजेंट आईक्यू खान, मैनेजर जयंत कुमार व इंजीनियर दिप्तेश पाल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। एजेंट ने शीघ्र समस्या का निदान करने का आश्वासन दिया, इसके बाद आंदोलन समाप्त हुआ। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पार्षद राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह ने कहा कि अंगारपथरा कांटा पहाड़ी परियोजना विस्तारीकरण को लेकर करीब 150 परिवार को क्षेत्रीय वर्कशाप के समीप जमीन देकर पुनर्वास कराया गया है। यह भी पढ़ें- राजबाड़ी रेलवे फाटक की पाइपलाइन की मरम्मत का आदेश प्रबंधन की बात मान कर सभी लोग यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.