चंदौली, मई 20 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। दुलहीपुर क्षेत्र के ग्राम हिनौली स्थित उसरा पर मोहल्ले में पिछले कई महीनों से बिजली का तार गली में नीचे लटक रहा है। जिससे पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि लटकता तार कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- झुके बिजली तार बने जानलेवा, लोगों में दहशतग्रामीणों की चिंताएं ग्रामीणों का कहना है कि प्रधान राजेश राव की ओर से कई बार विभागीय अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी गई, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया। विभाग की लापरवाही से नाराज मोहल्लेवासियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा और लोगों न...