सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- मोतिगरपुर, संवाददाता। गौरा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है। मोतिगरपुर फीडर के इस गांव में बिजली का तार काफी नीचे लटक रहा है, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। पावर हाउस दियरा से संचालित मोतिगरपुर फीडर पर स्थित गौरा में बर्षों बिजली आपूर्ति के लिए खींचे गए तार जर्जर होकर नीचे लटक गए हैं। स्थिति यह है कि रास्ते से गुजरने वाले लोगों को झुककर निकलना पड़ता है। सुरक्षा मे बांस की फट्टी बांध गई है, लेकिन यह समाधान नाकाफी साबित हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया। जर्जर हो चुके तार आए दिन शॉर्ट सर्किट से टूटकर नीचे गिर जाते हैं और बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। इसके चलते उपभोक्ताओं को बार-बार बिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.