मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जमीन दिलाने का झांसा देकर अहियापुर के साधु गाछी मोहल्ला निवासी बिजली विभाग से रिटायर कार्यपालक अभियंता राम निरंजन सिंह से 14 लाख रुपये की ठगी कर ली गई है। इस संबंध में उन्होंने अहियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बोचहां थाना के रामपुर जयपाल गांव निवासी भू-कारोबारी अनिल कुमार को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को जमीन के लिए रुपये भगतान से संबंधित साक्ष्य भी दिए हैं। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।राम निरंजन ने पुलिस को बताया है कि आरोपित अनिल ने मिल्की चक इलाके में एक प्लॉट बेचने की बात की। उक्त प्लॉट का उसने पॉवर ऑफ अटर्नी भी दिखाया। इसके आधार पर उसने एक एकरारनामा भी बनाया। इस तरह उसने जमीन दिलाने के नाम पर 14 लाख पांच हजार रुपये भुगता...